चंडीगढ़ में यूट्यूब विज्ञापन के जरिए 14.40 लाख हड़पे:फर्जी ट्रेडिंग एप कराई डाउनलोड, पंजाब के दो जालसाज अरेस्ट

📅 Published: February 1, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में यूट्यूब पर इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखकर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। विज्ञापन में दिखाई गई आसान कमाई की बातों पर भरोसा कर युवक ने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद वह व्हाट्सएप के जरिए आरोपियों के संपर्क में आया। आरोपियों ने युवक को फर्जी ट्रेडिंग ऐप “ADVPMA” डाउनलोड करने के लिए कहा। मोटे मुनाफे के लालच में युवक ने 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच अपने HDFC और SBI बैंक खातों से NEFT और IMPS के जरिए कुल 14.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब युवक ने रकम निकालने की कोशिश की, तो वह पैसे नहीं निकाल पाया। ठगी का अहसास होने पर उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मनीमाजरा के युवक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विवेक निवासी मोहाली पंजाब (उम्र 32 वर्ष) और ऋषभ गांधी निवासी डकोली (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी लेनदेन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करते थे और बदले में कमीशन लेते थे। विवेक ने आर्थिक परेशानी के चलते अपना Axis Bank खाता (Prime Enterprises के नाम से) आरोपियों को इस्तेमाल के लिए दिया था। वहीं, ऋषभ ने दिल्ली और नोएडा के अन्य फ्रॉडस्टर्स के साथ मिलकर खाते जुटाने में मदद की। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी पुलिस ने मोहाली सेक्टर-56, चंडीगढ़ और पीर मुच्छला डकोली (पंजाब) में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *