झांसी में सोमवार को बारिश का अलर्ट है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और हल्की धूप खिली है। शाम तक बूंदाबांदी होने के आसार है। इससे तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। रविवार को भी हल्की बारिश हुई थी। पहाड़ों में बर्फबारी और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि हुई। इससे झांसी में ठंडक बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ डिस्टर्ब होने से मौसम बिगड़ा है। इसका असर आज के बाद खत्म हो जाएगा। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। अब तापमान में भी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। 14.2 डिग्री पहुंच गया था रात का पारा झांसी में नए साल की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई थी। 15 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ी और रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। तापमान बढ़ने से दिन के साथ रात में भी ठंड का असर कम हो गया था। इसके बाद पश्चिमी विझोभ डिस्टर्ब होने से मौसम बिगड़ गया। 27 जनवरी को झांसी में एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई थी। इससे पारा गिर गया था। रविवार को फिर से हल्की बारिश हुई है। आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है। आज के बाद साफ हो जाएगा मौसम कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ डिस्टर्ब होने की वजह से एक सप्ताह से मौसम खराब है। इसका असर आज खत्म हो जाएगा। आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में रविवार को ओलावृष्टि हुई है। इसके साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे झांसी में ठंड बढ़ गई है।
झांसी में आज बारिश का अलर्ट:पश्चिमी विझोभ डिस्टर्ब होने से मौसम बिगड़ा, दो डिग्री तक गिर सकता है तापमान
📅 Published: February 2, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
