हरदोई जनपद के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम निजामपुर सैदा में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। रविवार को घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, निजामपुर सैदा निवासी धर्मेंद्र सिंह के 10 वर्षीय पुत्र शौर्य और नीरज के 6 वर्षीय पुत्र अनूप अपने घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहे थे। इसी दौरान बंदरों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। 3 तस्वीरें देखिए… काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बंदरों के चंगुल से छुड़ाया गया। तब तक बंदरों ने बच्चों के शरीर पर कई जगह गहरे घाव कर दिए थे। घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से वन विभाग की टीम भेजकर इन बंदरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हरदोई में बंदरों के हमले में दो बच्चे घायल:घर के बाहर खेल रहे मासूमों को नोचा, सिर-हाथों पर कई टांके लगे, ग्रामीणों ने बचाई जान
📅 Published: February 2, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
