मजीठया से जेल में मिलने पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख:दूसरी बार मिलने पहुंचे है, सुपीम कोर्ट में जमानत याचिका पर आज सुनवाई

📅 Published: February 2, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से न्यू नाभा में मिलने के लिए डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने मुलाकात की हैं। इस दौरान पहली बार डेरा ब्यास ने वहां पहुंचे पत्रकारों से बात की । उनसे जब पूछा गया कि ड्रग्स का केस मजीठिया पर लगा है। तो पर उनका जवाब था कि सब गलत है। वह जेल में ठीक है। वहीं, जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या उन पर गलत केस बनाया गया है। इस पर उनका जवाब था कि मुझे यह शोभा नहीं देता कि मैं किसी पर कमेंट करूं। मगर रिश्तेदारी अपनी जगह पर है। सरकार जो करे, वह उनकी जगह पर है। हालांकि मजीठिया की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। जहां पर पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करना है। आइए जानते है कि मजीठिया से मुलाकात करके आए डेरा ब्यास प्रमुख ने किस तरह सवालों के जवाब दिए है। 1. बाबा जी मुलाकात करने आए, क्या कहोंगे ? जवाब – मेरा दोस्त है, मैं मिलूंगा। 2. किस तरह लगा मुलाकात करके बाबा जी? जवाब – वह बहुत अच्छे हैं, खुश हैं। 3. किस तरह देखते हो, उन पर ड्रग्स के आरोप भी हैं? जवाब – सब गलत है। 4. आप लगातार मुलाकात करके आए हो।
जवाब – तो अगर आपका रिश्तेदार हो, तो आप मिलने के लिए जाओगे नहीं? 5. किस तरह की बातें मुलाकात में हुईं? जवाब – जैसे हम अपने यारों-दोस्तों से बातचीत करते हैं। 7. मजीठिया साहब ने कोई संदेश परिवार, पत्नी के लिए दिया हो?
जवाब – अंदर की जो बातें होती हैं, वह सारी तो नहीं बताई जातीं। 8. ड्रग का जो केस लगा है, उसे कैसे देखते हो?
सब गलत है। 9. किस तरह लगता है कि सरकार या एजेंसियों की तरफ से उन पर जानबूझकर केस बनाया गया है? जवाब – मुझे यह शोभा नहीं देता कि मैं किसी पर कमेंट करूं। मगर रिश्तेदारी अपनी जगह पर है। सरकार जो करे, वह उनकी जगह पर है। 10. ड्रग के जो झूठे आरोप हैं, क्या? जवाब – सब गलत है। अब तक दो अरेस्ट, चार्जशीट फाइल बिक्रम सिह मजीठिया केस में अब तक दो लोगों को अरेस्ट किया गया। 30 नवंबर को हरप्रीत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई थी। वहीं, पांच दिन पहले गुलाटी के खिलाफ 11 हजार पन्नों का चालान पेश कर दिया गया है।चार्जशीट में मजीठिया और गुलाटी के लेन- देन का ब्योरा बताया गया है। यहां जानिए… मजीठिया से जुड़ा पूरा मामला… 25 जून से जेल में हैं मजीठियाः तीन बार विधायक रह चुके बिक्रम मजीठिया को 25 जून को अमृतसर स्थित आवास और 25 अन्य ठिकानों पर तड़के की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस टीम ने इस दौरान डिजिटल उपकरण, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे। सात दिन की पुलिस रिमांड मिलीः 26 जून को मोहाली की अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, जिसे बाद में चार दिन और बढ़ाया गया। इसके बाद 6 जुलाई को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वह इस समय नाभा जेल में बंद हैं। उन्होंने रक्षा बंधन, दशहरा और दिवाली जेल में बिताई है। 40 हजार पेज की चार्जशीट और 200 गवाहः विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को विस्तृत चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 40,000 से अधिक पन्नों का दस्तावेजी सबूत और 200 से ज्यादा गवाहों के बयान शामिल हैं। यह मामला 2013 में ईडी की उस जांच से जुड़ा है, जिसमें 6,000 करोड़ रुपए के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ था। पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह ने लिया था नामः रैकेट का सरगना पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह भोला था, जिसने पूछताछ के दौरान मजीठिया का नाम लिया था। हालांकि अदालतों ने ड्रग संबंधी आरोपों को बाद में खारिज कर दिया, लेकिन मौजूदा केस भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग पर केंद्रित है।
700 करोड़ की संपत्ति का जिक्र चालान में विजिलेंस ने 700 करोड़ की अवैध और बेमानी संपत्ति का खुलासा चार्जशीट में किया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और दिल्ली में 15 ठिकानों की जांच के बाद चार्जशीट तैयार की गई है। चार्जशीट में कई अकाली और बीजेपी नेताओं के भी बयान दर्ज हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि विजिलेंस ने तय समय पर चार्जशीट दाखिल की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *