सिंधु-साइना के एलीट क्लब में शामिल हुईं देविका:बैडमिंटन में उपलब्धि, सिहाग ने जीता थाईलैंड मास्टर्स

📅 Published: February 2, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

भारत की 20 वर्षीय उभरती शटलर देविका सिहाग ने रविवार को थाईलैंड मास्टर्स 2026 में इतिहास रच दिया। बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने मलेशिया की गो जिन वेई को हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 खिताब जीता। देविका ने पहला गेम 21-8 के बड़े अंतर से जीता। दूसरे गेम में जब वे 6-3 से आगे चल रही थीं, तभी मलेशियाई खिलाड़ी को चोट के कारण रिटायर होना पड़ा और देविका को विजेता घोषित कर दिया गया। देविका ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया। उन्होंने हर मैच सीधे सेटों में जीता। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने टूर्नामेंट की नंबर-1 सीड सुपनिदा को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इस जीत के साथ देविका सुपर 300 खिताब जीतने वाली भारत की सिर्फ तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के नाम थी। देविका ने कहा-मैं बेहद खुश हूं क्योंकि यह मेरा पहला सुपर 300 खिताब है। मैंने यहां बहुत अच्छे मैच खेले और काफी कुछ सीखा है। मैं सिर्फ अपना 100% देना चाहती थी। इसी सोच ने मुझे आत्मविश्वास दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *