मुस्लिम युवती से शादी के बाद हिंदू परिवार का पलायन:नूंह में घरों पर ताले; लड़की VIDEO में बोलीं- MLA मामन मेरे रिश्तेदार, सब वहीं करा रहे

📅 Published: February 2, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के नूंह जिले में मुस्लिम युवती से शादी करने पर हिंदू समुदाय के युवक और उसके परिवार के लिए परेशानी बढ़ गई है। वर्तमान हालात ऐसे है कि युवक और युवती को शादी करने के बाद से ही अंडर ग्राउंड है, जबकि यहां उसका परिवार भी गांव छोड़ चुका है। उनके घर पर ताले लगे हुए है। यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक के परिवार के साथ गांव में उनके कुनबे के आधा दर्जन परिवार भी अपने घरों पर ताले लगाकर जा चुके हैं। इसी बीच मुस्लिम युवती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह एमएलए मामन खान को अपना रिश्तेदार बता रही है। साथ ही कह रही है कि एमएलए ही यह सब करा रहे हैं। वीडियो में युवती यह भी कहती हुई नजर आ रही है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसने पुलिस, सरकार और हिंदू धर्म के लोगों से गुहार लगाई है कि उसकी, उसके पति और पति की फैमिली की सुरक्षा की जाए।
पहले जानिए कैसे हुई यह शादी और क्यों हुआ बवाल… 12 जनवरी को युवक-युवती ने की थी शादी
यह पूरा मामला नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका तहसील के गांव पाड़ला का है। यहां के रहने वाला अनुसूचित जाति का युवक मोहित गांव की मुस्लिम युवती नजराना के साथ घर से चला गया था। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि दोनों ने 12 जनवरी 2026 को नजराना से कोर्ट मैरिज कर ली है। यह भी सामने आया है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी की और उन्हें कोर्ट से सुरक्षा भी मिली है। इसके बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। विवाह से नाराज लोगों ने परिवार पर दबाव बनाया
आरोप है कि इस विवाह से नाराज मुस्लिल समाज के लोगों ने युवक के परिवारों पर सामाजिक बहिष्कार और धमकियां देकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। बढ़ते तनाव के कारण मोहित के परिजन के अलावा उनके कुनबे के आधा दर्जन परिवार गांव छोड़ने पर मजबूर हो गए। अब उनके घरों पर ताले लगे हुए है। इसका भी वीडियो सामने आया है। युवती ने वीडियो में एमएलए और अपने परिवार पर लगाए आरोप… थाना प्रभारी बोले- परिवार की ओर से नहीं मिली कोई शिकायत
उधर, इस मामले में अनुसूचित जाति समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने और सम्मानपूर्वक गांव में पुनर्वास की मांग की है। इसके अलावा सदर थाना फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। —————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के गांव में 5 दिन से पुलिस का पहरा:मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से शादी रचाई; दोनों अलग रहने को राजी, ग्रामीणों को यकीन नहीं हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव महराणा में पिछले 5 दिन से पुलिस का पहरा है। इसकी वजह ये है कि गांव के ही एक मुस्लिम युवक शाहिद ने हिंदू युवती प्रीति से शादी कर ली। दोनों शादी कर गांव लौटे तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। युवक के परिवार की दुकानें बंद करा दी गई, जो अब तक नहीं खुली हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *