सिटी कोतवाली इलाके निजामपुर में मंगलवार सुबह को एक रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस के पिछले दोनों पहिए निकल गए। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के काठगोदाम डिपो की यह बस कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक पहिया निकल गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। यह बस हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस को अमरोहा के जोया निवासी चालक कमर आलम चला रहे थे। कोहरे के कारण बस अचानक डगमगाने लगी और चालक के नियंत्रण खोने से डिवाइडर से जा टकराई। पहिया निकलने के बाद बस सड़क पर घिसटते हुए रुकी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि कोहरे के चलते बस डिवाइडर से टकराई थी। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
हापुड़ में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, पिछले पहिए निकले:कोहरे के कारण हुआ हादसा, दो यात्री घायल
📅 Published: February 3, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
