नोएडा में गालीबाज महिला का वीडियो:सार्वजनिक स्थान पर पालतू डॉग को कराई शौच, मना करने पर जमकर की अभद्रता

📅 Published: February 3, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

ग्रेटरनोएडा में गालीबाज महिला का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी का बताया गया। जहां गाली देने वाली महिला ने अपने पालतू डॉग को सार्वजनिक स्थान पर शौच करवाया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने मना किया। दूसरे पक्ष ने इसका वीडियो बनाया और अब ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पूरा मामला सार्वजनिक स्थान पर पालतू डॉग को शौच कराने पर हुआ। आरोप है कि महिला ने गाली गालौच की। निवासियों ने बताया कि उससे दूसरी जगह पर शौच कराने के लिए कहा गया तो वह अभद्रता करने लगी। दूसरी महिला गालियों का इस्तेमाल कर रही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला की ओर से गालियां दी जा रही हैं। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी उन्हें शांत होने से लिए बार-बार बोल रहे है। उसके बाद भी महिला ने किसी की नहीं सुनी। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग गलत नहीं थे। उन्होंने केवल उसे दूसरी जगह शौच कराने के लिए कहा था। वीडियो वायरल होने के बाद सोसाइटी में चर्चा का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *