टॉयलेट के पास कूड़ा देख भड़के कमिश्नर, SDO सस्पेंड:चंडीगढ़ में गार्डन का अचानक दौरा करने पहुंचे, खामियां मिलने पर जमकर फटकार लगाई

📅 Published: February 4, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवार (4 फरवरी) को मनीमाजरा का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिवालिक गार्डन का निरीक्षण किया। जहां साफ-सफाई, पौधों की देखभाल और रखरखाव में कई गंभीर कमियां पाई गईं। टॉयलेट के पास कूड़ा मिलने पर कमिश्नर भड़क गए। गार्डर इंचार्ज मौजूद नहीं होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ रोहित गर्ग से इन कमियों को लेकर जवाब मांगा, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने एसडीओ रोहित गर्ग को जमकर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टॉयलेट के पास कूड़ा मिलने पर भड़के कमिश्नर जानकारी के अनुसार, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार बुधवार (4 फरवरी) सुबह 9 बजे मनीमाजरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले पीपली वाला टाउन में चेकिंग की। यहां मलबा पड़ा हुआ था, उसे लेकर भी उन्होंने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर शिवालिक गार्डन में जांच करने पहुंचे। यहां जब चेक करने के लिए वे अंदर पहुंचे तो टॉयलेट के पास कूड़ा पड़ा हुआ था। जिसे लेकर उन्होंने एसडीओ रोहित गर्ग से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से चालान किए जाते हैं यह सुनकर कमिश्नर ने कहा यह आपकी जिम्मेदारी है और उन्हें सस्पेंड कर दिया। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गार्डन में पाई गईं सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिफारिश भी किसी के काम नहीं आएगी- कमिश्नर नगर निगम कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सिफारिश भी किसी के काम नहीं आएगी। गार्डन इंचार्ज मौजूद नहीं मिला कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि जब वह गार्डन में पहुंचे तो वहां पर इंचार्ज मौजूद नहीं था और टॉयलेट में गंदगी थी। जिसे लेकर उन्होंने एसडीओ रोहित गर्ग से पूछा कि तुम्हें चलाने की पावर दे रखी है, फिर भी यह गंदगी क्यों..कितने चालान किए। इसका एसडीओ के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कल भी धनास में चेकिंग की थी। जहां पर एरिया इंचार्ज मौके पर मौजूद था और सब ठीक पाया गया। उनकी चेकिंग चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टर में अचानक चलती रहेगी। कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ************* ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब का मैनेजर सस्पेंड: जमीन फर्जी तरीके से बेची, SGPC प्रधान बोले- कोई बक्शा नहीं जाएगा मोहाली में फेज-आठ स्थित गुरद्वारा अंब साहिब की सैनी माजरा स्थित 44 मरले जमीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वह जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल रद्द करवाने के लिए मोहाली एसडीएम व तहसीलदार से संपर्क किया गया है। वहीं, पूरे मामले की पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो सारे मामले की जांच कर रही है। जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उस पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह दावा एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने किया। (पढ़ें पूरी खबर)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *