चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार पलटी-साइकिल सवार घायल:डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कर रहा प्रैक्टिस, पहले कार फिर साइकिल को मारी टक्कर

📅 Published: February 5, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ सेक्टर-37डी मार्केट के बाहर तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई, जिसकी चपेट में सड़क से गुजर रहा एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए तुरंत जीएमएसएच-16 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। पहले कार फिर साइकिल को मारी टक्कर सूचना मिलते ही मौके पर थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल पहुंचे। मौके पर मौजूद वकील अमन कोंडल ने पुलिस को बताया कि वह जिला अदालत सेक्टर-43 में प्रैक्टिस करते हैं। वह दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर-37डी मार्केट में किसी काम से आए थे। काम खत्म करने के बाद जब वह मार्केट से बाहर निकले, तभी एक सफेद रंग की वेन्यू कार ने उनकी कार को बाईं ओर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क पर दो-तीन बार घूमी और आगे जाकर एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल साइकिल सवार की पहचान सतीश, निवासी सेक्टर-37डी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उन्हें सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इन धाराओं में की गई एफआईआर थाना-39 पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक मंथन जिंदल, निवासी सेक्टर-38ए, चंडीगढ़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *