डीएम ने 16 करोड़ के बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया:महाराजगंज में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर दिया

📅 Published: February 6, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तय मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर भी जोर दिया। यह बहुउद्देशीय हॉल लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण से जिले को एक आधुनिक सभागार की सुविधा मिलेगी। इस हॉल में विभिन्न प्रकार के शासकीय, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह भवन जिले के लिए उपयोगी साबित होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। निर्माण पूरा होने के बाद यह हॉल प्रशासनिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *