एचपीएससी का नाम गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन कर देना चाहिए: भूपेंद्र हुड्डा

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नाम बदलने में माहिर बीजेपी सरकार को एचपीएससी का नाम भी बदल देना चाहिए। इसे बदलकर गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन कर देना चाहिए। क्योंकि, ये संस्था जानबूझकर हरियाणा की नौकरियां अन्य राज्यों के लोगों को दे रही है और एचपीएससी के पदों को खाली रखकर हरियाणा के युवाओं को उच्च पदों से वंचित रखने की साजिश रच रही है। एचपीएससी अब सेलेक्शन कमीशन की बजाय रिजेक्शन कमीशन बन चुका है। पिछले 11 साल से बीजेपी सरकार भर्तियों के नाम पर हरियाणा के युवाओं को ठग रही है। हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग में एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 100 पदों की भर्ती प्रक्रिया को साढ़े तीन साल बाद रद्द कर दिया है। वर्षों के इंतजार के बाद एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस की 1711 पदों की भर्ती का रिजल्ट आया, लेकिन सिर्फ 39 उम्मीदवार ही पास हुए, जबकि बाकी 1672 पद खाली रह जाएंगे। इससे पहले भी अनेक भर्तियों में पदों को खाली रखा गया है। एचपीएससी दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की बजाय गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन बन गया है, क्योंकि ज्यादातर चयन बाहर के युवाओं का हो रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *