उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं अजा से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 6 केंद्र बनाए गए हैं। जिनपर कुल 2148 छात्र-छात्राएं एग्जाम देंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसे लेकर उड़ाका दल भी गठित किया गया है। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में मुंशी, मौलवी और आलिम के परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिले में 6 केंद्र पर होगी परीक्षा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देव प्रताप सिंह ने बताया – उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा आज से बोर्ड परीक्षांए कराई जाएंगी। जिले में 6 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें मुंशी, मौलवी और आलिम के लिए जिले में रजिस्टर्ड 2148 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा के पेपर और कॉपियां पहुंच गयी हैं। जिन्हे कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांगरूम में रखा गया है। परीक्षा के बाद सभी कॉपियां नोडल सेंटर पर जमा की जाएगी। नकल को लेकर सख्त निर्देश देव प्रताप सिंह ने बताया – जिले के सभी 6 सेंटरों पर नक़ल को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। उड़ाक दल बनाये गये हैं। जो हरमन कर नक़ल पर नकेल कसेंगे। जो भी परीक्षार्थी नक़ल करते पकड़ा जाएगा। उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। परीक्षा सेंटर पर किसी भी प्रकार का इल्कट्रानिक गैजेट ले जाना मना होगा। 903 छात्राएं देंगी परीक्षा देव प्रताप सिंह ने बताया – मदरसा बोर्ड की परीक्षा 9 से 14 फरवरी तक आयोजित होंगी। इसमें प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी) और दूसरी पाली में आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 और दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी इसमें 1245 छात्र और 903 छात्राएं परीक्षा देंगी। 6 दिन में परीक्षाएं समाप्त करा ली जाएंगी।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से, जिले में 6 सेंटर:मुंशी, मौलवी और आलिम के 2148 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 903 छात्राएं
📅 Published: February 9, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
