विस सत्र के दौरान लखनऊ में आज बदला रहेगा रूट:विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते बंद, रूट देखकर निकलें

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। यातायात पुलिस ने हजरतगंज, विधानसभा और आसपास के इलाकों में डायवर्जन प्लान लागू किया है। इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन -बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। -डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क और विधानसभा मार्ग पर भी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। -रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा होते हुए हजरतगंज की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। -सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज और विधानसभा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। -परिवर्तन चौक और हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होते हुए विधानसभा जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। वैकल्पिक मार्गों से चलेंगे वाहन यातायात पुलिस के मुताबिक, वाहन चालकों को कैंट, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा (गांधी सेतु), चिरैयाझील, कैसरबाग, लालबत्ती चौराहा, मेफेयर तिराहा और बर्लिंग्टन चौराहा जैसे मार्गों का उपयोग करना होगा। बसों के लिए विशेष डायवर्जन महानगर, चारबाग और गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें हजरतगंज व विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठधाम, 1090 चौराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील और कैसरबाग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। आपात सेवाओं को मिलेगी छूट यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूली वाहन को चिकित्सकीय जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर चलें और पुलिस का सहयोग करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *