ओमान का पहला मैच आज जिम्बाब्वे से:वर्ल्ड कप में दोनों पहली बार भिड़ेंगे, स्पिन पिच पर लो-स्कोरिंग थ्रिलर की उम्मीद

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

टी-20 वर्ल्ड कप का आठवां मैच आज ओमान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार ही आमने-सामने होंगी। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक ओमान ने 10 और जिम्बाब्वे ने 20 मैच खेले हैं। ओमान को 2 और जिम्बाब्वे को 8 में जीत मिली। टीमों का मौजूदा फॉर्म
ओमान ने वॉर्म-अप मुकाबले में श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हरा दिया। टीम प्रैक्टिस मैच में भी जिम्बाब्वे से भिड़ी थीं, जहां टीम ने 4 विकेट से मुकाबला जीता था। ICC टी-20 टीम रैंकिंग में जिम्बाब्वे 12 और ओमान 20वें नंबर पर है। जिम्बाब्वे ने पहला वॉर्म-अप मैच गंवाया, लेकिन टीम को नीदरलैंड के खिलाफ 29 रन से जीत मिली। नवंबर में टी-20 ट्राई सीरीज के दौरान टीम ने श्रीलंका को भी एक मुकाबला हराया था। हालांकि, टीम 4 मैच हार भी गई थी। ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॅाप रन स्कोरर
2024 के बाद से ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 49 मुकाबलों में 1568 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा 51 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर बने हुए हैं। जतिंदर सिंह ओमान के टॅाप रन स्कोरर
ओमान के लिए कप्तान जतिंदर सिंह ने 2024 से 527 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 69 रन है। गेंदबाजी में आकिब इलियास 30 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं। पिच रिपोर्ट
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिलते। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 150 से ज्यादा का स्कोर बनाती है तो चेज करना मुश्किल होता है। इस मैदान पर पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच इसी वर्ल्ड कप का मैच भी हुआ था। जहां नीदरलैंड से मिले 148 रन के टारगेट को पाकिस्तान आखिरी ओवर में चेज कर सका था। वेदर कंडीशन
कोलंबो में सोमवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोपहर का मैच है, इसलिए ओस गिरने की भी कोई उम्मीद नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टिनोटेन्डा मापोसा और रिचर्ड नगारवा। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, करण सोनावले, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद और जय ओडेदरा। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *