बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज बठिंडा जिला कोर्ट में पेश होंगी। यह पेशी महेंद्र कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। आज की सुनवाई में कंगना रनौत के पासपोर्ट जमा करवाने पर विचार किया जा सकता है। पिछली सुनवाई के दौरान महेंद्र कौर की ओर से दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज करवाए थे। यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। उस समय कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि धरने पर महिलाएं 100-100 रुपये लेकर आती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
जालंधर में सुबह-सुबह कब्जा हटाने पहुंची पुलिस जालंधर में लतीफपुरा में मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस अवैध कब्जा हटाने पहुंच गई। 1 घंटा चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कब्जा कर टेंट लगाकर बैठे लोगों को उठा दिया और उनके टेंट जब्त कर लिए। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया है। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस जगह को खाली करवाने के आदेश मिले हैं। इसके बाद पुलिस लतीफपुरा पहुंची। यहां पर बसे करीब 100 परिवारों के घरों को 2022 में ही प्रशासन ने खाली करवा लिया था। कुछ घरों को तोड़ा था, जिसके बाद लोग टेंट लगाकर इस जमीन पर बैठे थे। 2022 में लोगों ने बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। इससे सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार पहले ही विरोध के स्वर दबा दिए। बाहर से विरोध करने के लिए लोग न आ सकें, इसके लिए पुलिस ने लतीफापुरा की कब्जे वाली जगह के चारों ओर वेरिकेडिंग कर दी। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) लुधियाना में ATM को तोड़कर लूटने की कोशिश लुधियाना में ATM को तोड़कर लूटने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक लोहे का सब्बल भी मिला है। आरोपी पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। जानकारी मुताबिक, हवलदार अजमेर सिंह ने कॉर्पोरेशन के सैंड 100 फुटा रोड, शेरपुर कलां के पास बीते दिन नाकाबंदी की हुई थी। सूचना मिली कि फैशन किंग शोरुम शेरपुर के पास बने एक्सिस बैंक के ATM को तोड़ने की एक व्यक्ति कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने उसी समय तड़के 4 बजे रेड की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
पंजाब की बड़ी खबरें:कंगना रनोट की बठिंडा कोर्ट में पेशी; लुधियाना में ATM को तोड़कर लूटने का प्रयास
📅 Published: February 10, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
