लखनऊ में मौसम साफ होने के साथ में तेज धूप निकली है। दिन में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में हवा भी चलेगी। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। इस दरम्यान तालकटोरा की हवा जहरीली हो गई है। यहां AQI 220 पहुंच गया है। यह बीते दिन 222 था। वहीं, कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर 45 AQI के साथ हवा अच्छी स्थिति में है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। अधिकतम आर्द्रता 80 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 60 फीसदी रही। औसतन AQI मॉडरेट लेवल में रहा लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसतन AQI सुबह मॉडरेट लेवल में रहा। तालकटोरा क्षेत्र की स्थिति सबसे खराब है, यहां का AQI 222 के साथ में ऑरेंज जोन में है। लालबाग में 189, अलीगंज में 142, गोमतीनगर में 111 AQI के साथ में यलो जोन में है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी की हवा 82 के साथ संतोषजनक श्रेणी में है। कुकरैल पिकनिक स्पॉट में 45 AQI के साथ हवा अच्छी स्थिति में है। 5 दिन तक नहीं बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 5 दिन तक मौसम नहीं बदलेगा। पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे का दौर सिमट जाएगा। कुछ दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। 5 दिन तापमान स्थिर रहने के बाद सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर बना रहेगा।
लखनऊ में तेज धूप, स्थिर रहेगा तापमान:सुबह-शाम ठंड पड़ रही, तालकटोरा की हवा हुई जहरीली
📅 Published: February 11, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
