ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत:शादी समारोह से लौटते समय हादसा, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया

📅 Published: February 12, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

जनपद में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना प्रयागपुर भट्टा के समीप हुई। महिला शादी समारोह से लौट रही थी। मृतका की पहचान गायत्री नगर निवासी रिंकी पाल (पत्नी सुरेंद्र पाल) के रूप में हुई है। वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रयागपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं और स्कूटी से अपने औरैया स्थित घर लौट रही थीं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे प्रयागपुर भट्टा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकी पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के दो पुत्र हैं, जिनकी उम्र लगभग 11 वर्ष और 7 वर्ष है। उनके पति सुरेंद्र पाल पंजाब में एक पेट्रोल पंप पर निजी नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *