महराजगंज में फॉर्च्यूनर मकान में घुसी:टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल

📅 Published: February 12, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एनएच–730 पर तरकुलवा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे एक सड़क हादसा हुआ। दो वाहनों की टक्कर के बाद एक फॉर्च्यूनर (UP 53 FF 4440) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी गाड़ी सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। जानकारी के अनुसार, परतावल में आलम हुसैन अहमद मोटर ड्राइविंग सेंटर के चालक आलम हुसैन (60 वर्ष), पुत्र मुमताज, निवासी परतावल, अपनी आल्टो 800 कार से यू-टर्न ले रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर तरकुलवा निवासी अख्तियार, पुत्र महबूब के मकान में घुस गई। हादसे में मकान का शटर और पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घर को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में आलम हुसैन के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। दूसरी गाड़ी में सवार शाहरुख (30 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर भटगांवा, के सीने में चोट लगी है। दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। भिटौली पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *