क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले रामनगरी अयोध्या में संत समाज ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-यज्ञ किया। शहर के एक प्रमुख मंदिर परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। शाम 7 बजे होगा रोमांचक मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अयोध्या में संतों ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और भारत की विजय की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। महंत सीताराम दास के नेतृत्व में हुआ यज्ञ महंत सीताराम दास ने संत समाज के साथ मिलकर विशेष पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश टीम इंडिया के साथ खड़ा है और खिलाड़ियों को सकारात्मक ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह अनुष्ठान किया गया है।
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले संतों का अनुष्ठान:टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-यज्ञ
📅 Published: February 15, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
