आगरा में सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर भव्य नगर कीर्तन 22 नवंबर को आगरा से दिल्ली तक निकलेगा। यह नगर कीर्तन गुरु महाराज के गिरफ्तारी स्थल, गुरुद्वारा गुरु का ताल से शुरू होकर गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, चांदनी चौक पर समाप्त होगा। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी, पंज प्यारे, निशाननची, और आगरा के लगभग 15 गुरुद्वारों के रागी जत्थे शामिल होंगे। वाहनों और संगत के साथ यह यात्रा सुबह 6:00 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल से रवाना होगी और शाम तक दिल्ली पहुँचकर लौट आएगी। 22 नवंबर के नगर कीर्तन के बाद 24 नवंबर को गुरुद्वारा माईथान में विशाल कीर्तन समागम आयोजित होगा। जबकि 25 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु का ताल में छह माह से चल रहे सहज पाठ का भोग और शाम का दीवान होगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन बहुत अनुशासित और सुरक्षित तरीके से निकलेगा। आगरा से दिल्ली मार्ग के सभी जिलों के पुलिस प्रशासन के साथ विशेष वार्ता की गई है। संगत से अपील की गई है कि वे 22 नवंबर की सुबह 6:00 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचकर समय से नगर कीर्तन में शामिल हों। यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथियों की शहादत को याद करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।
आगरा से दिल्ली जाएगा नगर कीर्तन:गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर 22 नवंबर को गुरु का ताल से शुरु होगा आयोजन
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
