सुल्तानपुर में सरदार पटेल जयंती पर 'एकता यात्रा':भाजपा ने राष्ट्र समर्पण का संदेश दिया, धर्मपाल सिंह बोले-पहले भी देश में हुआ है SIR

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सुल्तानपुर के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना था। यह यात्रा जूनियर हाईस्कूल मैदान में एकत्रित होने के बाद पटेल चौक से शुरू हुई। इसके बाद यह सुल्तानपुर मार्ग पुलिया, पुरानी बाजार, नवीन अंबेडकर पार्क तिराहा और तहसील तिराहे से गुजरी। यात्रा का समापन पुनः जूनियर हाईस्कूल मैदान में हुआ, जहाँ एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेश गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्रा और राजमणि वर्मा, दोस्तपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह, उत्तर प्रदेश शासन के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, कादीपुर नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, सुल्तानपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह और करौंदी कला के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा सहित जनपद के कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने देश की सभी विधानसभाओं में ‘एकता यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया है। इसका लक्ष्य लोगों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों के बीच एकता तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि कादीपुर में यह यात्रा प्रदेश संगठन मंत्री धरमपाल सिंह के नेतृत्व में विधायक और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्र को भयमुक्त बना रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, नितीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। निश्चित ही बिहार तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा ऐसा मेरा विश्वास है।SIR को लेकर विपक्ष जो कर रहा है वह उसे भी मालूम है कि यह कोई नया नहीं है। पहले भी SIR हो चुका है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *