चंडीगढ़ के शहर के रायपुर खुर्द एरिया से स्कूल पढ़ने गया आठवीं का छात्र अचानक से लापता हो गया है। पूरा दिन ढूंढने के बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लिखित शिकायत लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर खुर्द के निवासी ऐकमजोत सिंह ने बताया कि उसका भानजा जसप्रीत सिंह लंबे समय से उनके पास ही रहता है। वह सेक्टर 30 के निजी स्कूल में पढ़ने के लिए जाता था। कुछ दिन पहले उसकी आंख में चोट लगी थी और वह तीन दिन तक घर रहा था। आज सुबह ही वह हरी ओम बस सर्विस की बस पर सुबह स्कूल गया था। जब दोपहर को स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। कक्षा में पहुंचा नहीं स्कूल के बाहर से लापता मामा के अनुसार बस के चालक अनुसार वह उसे स्कूल के बाहर छोड़कर आ गया था। जबकि स्कूल टीचर के अनुसार वह कक्षा में नहीं आया था। दिन भर तलाश करने के बाद उनकी तरफ से थाना मौलीमाजरा पुलिस को इसकी शिकायत दी है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ में स्कूल गया आठवीं का छात्र लापता:निजी बस से स्कूल गया था, कक्षा में नहीं पहुंचा, पूरा दिन ढूंढने के बाद पुलिस को शिकायत
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
