राहुल गांधी का साथ जल्द छोड़ दें अखिलेश यादव:मंत्री मयंकेश्वर शरण बोले- राहुल भारत की राजनीति के लायक नहीं, इटली जाएं

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर में गुरुवार शाम को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे। बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री ने उन्हें नसीहत दी कि वे राहुल गांधी के प्रभाव से दूर रहें। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव पर राहुल गांधी का असर दिखने लगा है और यह उनके लिए ठीक नहीं है।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर प्रभारी मंत्री और अधिक आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी भारत की राजनीति के लायक नहीं हैं। यदि राजनीति करनी है तो इटली जाएं और वहां की राजनीति करें। यहां आकर आय, बाय, साय जैसे बयान देते रहते हैं।” अखिलेश यादव द्वारा विभिन्न राज्यों में ‘SIR’ का खेल न होने संबंधी बयान पर भी प्रभारी मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत संविधान के अनुसार चलता है और देश की सभी संवैधानिक इकाइयाँ स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं। “एक तरफ ये लोग कहते हैं कि संविधान खत्म हो रहा है और दूसरी तरफ स्वयं असंवैधानिक बातें कर रहे हैं,” बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने एनडीए की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि बिहार की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी वादे समय से पूरे किए जाएंगे और बिहार भी जल्द उत्तर प्रदेश की तरह देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *