मेरठ कैंट स्थित सीएबी इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भैंसाली मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन और विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद की संयुक्त अधिशासी अधिकारी हर्षिता चमड़िया रहे। इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत हवलदार हवासिंह के नेतृत्व में 72 यूपी बटालियन एनसीसी और 3 यूपी आर्टी बैटरी एनसीसी के कैडेट्स ने प्रभावशाली मार्च पास्ट करते हुए की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत बुके भेंट कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रों ने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद तथा अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक मेडल अपने नाम किए। मुख्य अतिथि जाकिर हुसैन ने बच्चों को खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और अपने अनुभव खिलाड़ियों के साथ साझा किए। विशिष्ट अतिथि हर्षिता चमड़िया ने छात्रों को पहला सुख निरोगी काया का संदेश देते हुए स्वास्थ्य और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।
मेरठ के सीएबी इंटर कॉलेज में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता:कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने विजेता खिलाड़ियों को बाटें पुरस्कार
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
