बनारस स्टेशन का बदला कोड:पहले था BSBS…अब BNRS किया गया,एयरपोर्ट जैसा सुविधाओं से है लैस

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस से ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। वाराणसी मंडल के तहत आने वाले बनारस रेलवे स्टेशन का अल्फाबेटिकल कोड BSBS बदलकर अब BNRS कर दिया गया है। यह नया कोड 1 दिसंबर से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नए कोड के लागू होते ही यात्री आरक्षण केंद्रों, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) और आईआरसीटीसी वेबसाइट से टिकट बुकिंग करते समय पुराने कोड “BSBS” के बजाय “BNRS” ही दर्ज करना होगा। कोड बदलने के बाद पुराने कोड से टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी। नाम परिवर्तन की पृष्ठभूमि बनारस स्टेशन का यह रूपांतरण और पहचान परिवर्तन पिछले कुछ वर्षों से लगातार जारी है। 15 जुलाई 2021 को मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम औपचारिक रूप से बदलकर बनारस कर दिया गया था। इसके बाद स्टेशन परिसर में लगे नाम पट्टों पर हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू के साथ ही संस्कृत में बनारसः भी अंकित किया गया, जो काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। एयरपोर्ट जैसा रूप—विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्टेशन नव-पुनर्विकसित बनारस स्टेशन अपनी आधुनिक संरचना और चमकदार परिसर के कारण किसी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट जैसा दिखता है। स्टेशन भवन की डिजाइन और सुविधाएँ यात्रियों को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करती हैं। प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं— विशाल और आधुनिक प्रतीक्षालय,विभिन्न श्रेणियों के प्रतीक्षालय एवं उच्च-श्रेणी विश्रामालय,एस्केलेटर, लिफ्ट और सुगम मार्ग,फूड प्लाज़ा, कैफेटेरिया और फूड कोर्ट, वीआईपी लाउंज,विस्तृत पार्किंग ज़ोन,आधुनिक बुकिंग और आरक्षण कार्यालय, स्वच्छ और हरा-भरा सर्कुलेटिंग एरिया बना है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *