जालौन में 28 लेखपालों का ट्रांसफर:ग्रामीणों ने की थी शिकायत, कोंच एसडीएम ने की कार्रवाई

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम ज्योति सिंह ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। उन्होंने तहसील के 28 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल कर दिया है। शिकायतें मिल रही थीं कि कई लेखपाल अपने निर्धारित क्षेत्रों में समय पर नहीं पहुंचते थे, जिससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील में भटकना पड़ता था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने यह कदम उठाया। एसडीएम ज्योति सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी लेखपालों को प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही, बदले गए क्षेत्रों का कार्यभार तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। दिग्विजय सिंह को कोंच नगर, आराजी लेन का कार्यभार इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कोंच नगर और आराजी लेन का कार्य देख रहे अखिलेश कुमार को अब अंडा और सतोह का चार्ज सौंपा गया है। उनके स्थान पर दिग्विजय सिंह को कोंच नगर, आराजी लेन और खकसीस का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पहाड़गांव में तैनात रहे अंकित झा को अब सिमिरिया का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। योगेंद्र कुमार को जगनपुरा के साथ चमरउआ बुजुर्ग का कार्यभार दिया गया है। अनिरुद्ध यादव को पिरौना से हटाकर क्योलारी, धन्जा और सुलखना क्षेत्रों का लेखपाल नियुक्त किया गया है। जबकि नरेंद्र कांत झा अब नदीगांव और परासनी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे शिवम पटेल को अब बिरगुवा बुजुर्ग और मवई का दायित्व मिला है। अंजू देवी को पचीपुरा कला के साथ छानी क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। रोहित पटेल अब भरसूडा और छिरावली का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा, चंदन सिंह को अर्जुनपुरा के साथ गिदवासा का काम सौंपा गया है, जबकि नरेंद्र कांत झा अब नदीगांव और परासनी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसडीएम ने सभी लेखपालों को फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *