शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार:विरोध करने कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी फोटो

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के चिनहट इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने वाले प्राइवेट ड्राइवर को चिनहट पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। पीड़ित का आरोप था कि शादी की बात करने पर आरोपी, उसके भाई व भाभी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और उनका फोेटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली युवती उनके इलाके में रहती है। बीते जनवरी माह में आरोपी शिवबरन ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। कुछ समय के बाद युवती ने जब शिवबरन से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। शिवबरन, उसके भाई रामलायक व उसकी पत्नी बेबी ने युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए उनको जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिवबरन ने युवती की कुछ फोटो को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को युवती ने आरोपी शिवबरन के खिलाफ यौन शोषण और उसके भाई व भाभी के खिलाफ गाली-गलौज व धमकाने का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शिवबरन को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन में पता चला कि आरोपी शिवबरन पहले से शादीशुदा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *