स्कूलों में रखे गए वस्त्रदान अभियान के बाक्स:एकत्र हुए कपड़ों को जरुरतमंदों में बांटेगा दैनिक भास्कर एप

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सर्दी में किसी जरुरतमंद को गर्म कपड़ों के लिए परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए दैनिक भास्कर न्यूज एप ने वस्त्रदान अभियान को शुरु किया है। इस अभियान के तहत शहर के स्कूल में बाक्स रखे जाने लगे हैं, जिनमें एकत्र हुए कपड़ों को दैनिक भास्कर की टीम द्वारा जरुरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। 150 से ज्यादा स्कूल व सोसाएटी अभी तक 150 से ज्यादा स्कूल व सोसाएटी वस्त्रदान अभियान में जुड़ चुके हैं। इन स्थानों पर मेल व फीमेल के अलग अलग बाक्स रखे जाने के बाद उनमें एकत्र कपड़ों को जरुरतमंदों के बीच बांटा जाएगा। एनजीओ भी साथ में इस अभियान में संकल्प सेवा समिति, उड़ान एक आशा फाउंडेशन, नव गणेशा फाउंडेशन, पावन गंगा सेवा समिति, कानपुर प्लागर्स व सितारा फाउंडेशन समेत कई एनजीओ दैनिक भास्कर के साथ हैं। वह सहयोग कर रहे हैं। आरजी एकेडमी रामादेवी में प्रिंसिपल मीना मिश्रा व कोआर्डिनेटर मंजीत सिंह, विवेक व निखिल आदि के सहयोग से वस्त्रदान अभियान का बाक्स रखा जा चुका है। बच्चों ने गर्म कपड़ों को डालना शुरु भी कर दिया है। एमडीएम पब्लिक स्कूल रामादेवी में वस्त्रदान अभियान का बाक्स रखा जा चुका है। प्रिंसिपल सुनीता त्रिपाठी वाइस प्रिंसिपल शांतनु त्रिपाठी के साथ प्रिया शुक्ला व प्रीति भाटिया समेत कई शिक्षक इसमें साथ हैं। कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल मालरोड में प्रिंसिपल पूजा सहगल व कोआर्डिनेटर प्रियंका गुप्ता ने शिक्षकों के साथ वस्त्रदान के लिए बाक्स को रखवाया। आक्सफोर्ड माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर में प्रिंसिपल राखी सिंह व कोआर्डिनेटर नेहा सिंह ने वस्त्रदान अभियान का बाक्स रखवाने के साथ साथ इसकी सराहना करते हुए सहयोग करने की अपील की। आरकेएम मेमोरियल एकेडमी लालबंगला में वस्त्रदान अभियान का बाक्स रखा गया। इस मौके पर प्रिंसिपल चेतना सैनी और नौरोज फातिमा आदि रहीं। अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। द गैंजेज वर्ल्ड स्कूल जाजमऊ में वस्त्रदान के लिए बाक्स को रखा गया। यहां पर प्रिंसिपल मॉली चटर्जी व कोआर्डिनेटर आयशा सिद्दीकी मौजूद रही। अभियान के संबंध में स्कूल स्टाफ को बताया गया। बाल निकेतन बालिका इंटर कॉलेज डिफेंस कालोनी जाजमऊ में प्रिंसिपल जय श्री नाथ पाल व कोआर्डिनेटर रजनी शर्मा ने अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। बाक्स भी रखा गया। ओम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रामादेवी में वस्त्रदान के बाक्स को रखा गया। इस मौके पर प्रिंसिपल सीमा देवी व कोआर्डिनेटर रविंद्र राज ने अभियान में सहयोग की बात कही। प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल काकादेव में बाक्स को रखे जाने के साथ साथ शिक्षकों व छात्रों के वस्त्रदान अभियान में सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर प्रिंसिपल रेनू अवस्थी व कोआर्डिनेटर कल्पना वर्मा आदि रहीं। जेके किड्स ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल शारदा नगर में वस्त्रदान के लिए बाक्स को स्टाफ के सहयोग से रखा गया। इस मौके पर प्रिंसिपल पदमा सिंह व कोआर्डिनेटर नफीस अहमद आदि रहीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *