मेरठ में SIR फॉर्म लेने गई शिक्षिका पर हमला:चप्पलों और लाठी-डंडों से पीटा, बोलीं-अब गांव जाने पर डर लग रहा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ में एसआईआर कार्य में ड्यूटी कर रही महिला बीएलओ के साथ गांव के दबंग ने मारपीट की, इतना ही नहीं गांव के चौराहे पर चप्पलों से पीटा गया। इस बीच महिला के कपड़े तक फट गए। उन्होंने शोर मचाया, इसके बाद गांव के लोग पहुंचे और महिला बीएलओ को बचाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मेरठ के परीक्षितगढ़ स्थित ग्राम अमीनाबाद निवासी सविता ने बताया कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं और बीएलओ के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्हें एसआईआर कार्य में ड्यूटी पर लगाया गया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार, वह लगातार अपना कार्य कर रही थीं। सविता ने 10 तारीख को राजू को गणना प्रपत्र दिए थे, जिसे राजू के चाचा मनवीर ने प्राप्त किया था। इसकी रसीद सविता के पास मौजूद है। सविता के अनुसार, राजू ने उनके सुपरवाइजर अक्षय से झूठी शिकायत की कि उन्हें गणना प्रपत्र नहीं दिए गए। सविता का दावा है कि उनके पास मनवीर की हस्ताक्षरित रसीद है। जब सविता गणना प्रपत्र वापस लेने पहुंचीं, तो राजू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिक्षिका ने कहा-अब गांव जाने पर भी लगता है डर
सविता ने बताया कि राजू ने पहले उन्हें चप्पलों से पीटा। इसके बाद वह उन्हें चौराहे पर ले गया और लाठी-डंडों से उनके हाथ पर वार किया, जिससे उनका हाथ टूट गया। विरोध करने पर राजू ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और इसी दौरान उनके कपड़े भी फट गए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सविता को बचाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *