आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस।वक्त हुआ जब प्रभात उर्फ अर्पित 10 पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपने घर के निकट खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। और गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देर रात्रि लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम रही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समझा बूझाकर किसी तरह से सड़क जाम को खाली कराया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार मासूम की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। शुक्रवार को मासूम का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। मासूम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और कक्षा चार में पढ़ता था। वह इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ में मासूम की मौत के बाद सड़क जामकर प्रदर्शन:शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई थी मासूम की मौत
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
