झांसी के मदरसे में लगेगी SIR की पाठशाला:मुफ़्ती इमरान नदवी बोले-आसान प्रकिया के लिए परेशान हो रहे लोग, कैंप लगाकर आज भरवाएंगे फॉर्म

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी समेत उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू कर दिया है। यानी मतदाताओं की सूची अपडेट करने का काम किया जा रहा है। झांसी के कई इलाकों में इसको लेकर जानकारी का अभाव भी है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वह SIR फॉर्म कैसे भरें। ऐसे ही मतदाताओं की समस्या का हल मदरसा महादुल मआरिफ़ मस्जिद शहीदैन ने करने की शुरुआत की है। इसके लिए आज से यहां कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें फॉर्म भरने से लेकर वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के अध्यक्ष मुफ़्ती इमरान नदवी ने बताया कि SIR प्रक्रिया में शामिल होना अहम है। साथ ही इसे वक्त पर पूरा करने के लिए चुनाव आयोग भी आह्वान कर रहा है। लेकिन, महानगर में ऐसे लोग बड़ी संख्या में जिन्हें इसको लेकर कुछ भ्रांतियां हैं या फिर उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अभाव के चलते ही लोग तहसील और दूसरे सेंटर के चक्कर काट रहे हैं, जबकि ये प्रक्रिया काफी आसान है। कहा कि लोगों की मदद के लिए ही मदरसे में कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एक्सपर्ट यहां आने वाले लोगों को न सिर्फ फॉर्म भरने की जानकारी देंगे बल्कि, फॉर्म भरेंगे भी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक वोटर्स से वही दस्तावेज मांगे गए हैं, जो लगभग सभी लोगों के पास मौजूद हैं। लेकिन, सही जानकारी नहीं होने की वजह से लोग तहसील में निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे कागज तैयार करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरना काफी आसान है। आपको फॉर्म, फोटो, वोटर आईडी, अभिभावक की जानकारी देनी है। मुफ़्ती इमरान नदवी ने कहा कि जिन लोगों को साल 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिल रही है तो भी वह परेशान न हों, कैंप में वह लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह-शाम लगेगा कैंप जीवनशाह कब्रिस्तान के पास बने मदरसा इस्लामिया महादुल मआरिफ़, मस्जिद शहीदैन में SIR फॉर्म भरने के लिए वॉलंटियर्स की टीम सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध होगी। वहीं, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक दूसरी शिफ्ट में कैंप लगेगा। यहां वोटर ऑनलाइन भी SIR फॉर्म भर पाएंगे। वक्फ संपत्तियों का भी होगा रजिस्ट्रेशन मदरसे के मुफ़्ती इमरान नदवी ने बताया कि SIR के अलावा कैंप में वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन कराने की भी सुविधा दी जा रही है। यहां वक्फ से जुड़े जिम्मेदार दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *