मार्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प का दावा- 350% टैरिफ की धमकी पर झुके मोदी; दिल्ली पुलिस बोली- पढ़े-लिखे आतंकी ज्यादा खतरनाक, सपा विधायक का निधन

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नमस्कार, कल की सबसे बड़ी खबर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान को लेकर रही। उन्होंने कहा कि मैंने 350% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया। वहीं, दूसरी खबर मऊ से सपा विधायक के निधन को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री; 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8 नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में हुए समारोह में PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने। कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 14 बीजेपी, 8 जदयू, 2 लोजपा(R), हम और RLM से 1-1 मंत्री बनाया गया। जदयू ने जमा खान को फिर से मंत्री बनाकर कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल किया। बिना चुनाव लड़े कुशवाहा के बेटे बने मंत्री: नीतीश ने अपने सभी 8 मंत्रियों को रिपीट किया, जबकि बीजेपी में 7 नए चेहरे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। मंत्रियों की लिस्ट में एक नाम रालोमा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी है। उन्होंने बिना चुनाव लड़े मंत्री पद की शपथ ली। वे न MLA हैं और न MLC। उन्हें 6 महीने में MLC बनना होगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्रम्प बोले- 350% टैरिफ की धमकी पर मोदी का फोन आया, उन्होंने कहा- हम जंग नहीं करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई थी। उन्होंने कहा कि ‘मुझे सबसे पहले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का फोन आया था। उन्होंने शुक्रिया कहा और बताया कि मैंने लाखों जानें बचाई हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया और उन्होंने कहा कि अब हम जंग नहीं करेंगे।’ 60 से ज्यादा बार जंग रुकवाने का दावा: ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले भारत-PAK सीजफायर की जानकारी दी थी। इसके बाद से वे 60 बार से ज्यादा दोहरा चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग उन्होंने ही रुकवाई। पढ़ें पूरी खबर… 3. मऊ के सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, मुख्तार के बेटे की शादी के बाद तबीयत बिगड़ी थी मऊ की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 67 साल के थे। सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए थे। वह 18 नवंबर की रात दिल्ली से लौटे थे। उसी रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सुधाकर सिंह को तुरंत लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। पैतृक गांव भावनपुर में उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर 19 किमी की शव यात्रा निकाली गई। सैफई परिवार से आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शाम 7 बजे सरयू नदी के दोहरी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ सुधाकर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे अजीत प्रताप सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश मेदांता अस्पताल पहुंचे, बेटा पकड़कर रोया विधायक सुधाकर सिंह की मौत की खबर पाकर अखिलेश यादव गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान सुजीत सपा मुखिया को पकड़कर फूट-फूट कर रोए। अखिलेश ने उन्हें ढांढस बंधाया। पढ़ें पूरी खबर… 4. दिल्ली ब्लास्ट केस: 10 दिन की NIA कस्टडी में चार आरोपी, इनमें तीन डॉक्टर दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA ने डॉक्टर मुजम्मिल, शाहीन सईद, आदिल अहमद और मुफ्ती इरफान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिन की कस्टडी मिली। ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर 13 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उसका परिवार खाड़ी देशों में बसा है। वह भी विदेश भागने की तैयारी में था। अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वो विदेश भागकर जांच से बच सकता था। सबूत मिटा सकता था। पुलिस बोली- पढ़े लिखे आतंकी ज्यादा खतरनाक: सुप्रीम कोर्ट में 2020 दिल्ली दंगा मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि पढ़े-लिखे आतंकवादी ज्यादा खतरनाक होते हैं। ये सरकारी पैसों से डॉक्टर-इंजीनियर बनाते हैं और फिर दंगे करते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. ट्रम्प के बेटे ने पूछा- ताजमहल बनाने मजदूर कहां से आए, गर्लफ्रेंड के साथ फोटो खिंचवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। उनकी गर्लफ्रेंड लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर वाइट आउटफिट में नजर आए। ट्रम्प जूनियर दोपहर 1.30 बजे विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल अमर विलास ओबेरॉय गए। यहां उनके लिए कोहिनूर सुइट बुक था। इस सुइट का एक रात का चार्ज 7 से 8 लाख रुपए है। यहां लंच में उन्हें कॉन्टिनेंटल और इंडियन डिशेज सर्व की गईं। ट्रंप जूनियर ने पूछा- ताजमहल बनाने में कितने मजदूर लगे ? डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को गाइड नितिन ने घुमाया। उन्होंने नितिन ने पूछा- ताजमहल बनाने में कितने मजदूर लगे, ये कहां से आए थे? संगमरमर कहां से और कैसे लाया गया था। इसके साथ-साथ उन्होंने ताजमहल में लगे कीमती पत्थरों के बारे में भी जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… UP में बच्चे के घाव पर फैवीक्विक चिपकाया मेरठ में ढाई साल के बच्चे की चोट पर अस्पताल के वार्ड बॉय ने टांके लगाने की जगह फैवीक्विक लगा दिया। विरोध करने पर कहा कि यहां ऐसे ही इलाज होता है। फैवीक्विक लगते ही बच्चा चीख उठा और रातभर दर्द से रोता रहा। परिजन ने अगले दिन उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला सामने आने पर CMO ने जांच के आदेश दिए। पढ़ें पूरी खबर … 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *