अमृतपाल की अस्थाई पेराेल पर सुनवाई आज:पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई, संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होना चाहते हैं अमृतपाल

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमृतसर के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए अस्थायी पैरोल की मांग की है। वह इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून NSA की वजह से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उसकी तरफ से इसके पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी और अब इस पर जल्दी सुनवाई की मांग की गई है। जिसके बाद इस पर आज से सुनवाई शुरू होने जा रही है। यह अपील चीफ जस्टिस शील नागू की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच के समक्ष जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था। सांसद अमृतपाल सिंह ने (1 से 19 दिसंबर) में शामिल होने के लिए अस्थायी रिहाई की मांग की है। उनके वकील की तरफ से एनएसए की धारा 15 का हवाला दिया गया है। इसके तहत असाधारण परिस्थितियों में पैरोल दी जा सकती है। हालांकि इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि जब तक डिटेंशन पर रोक नहीं लगती, वह संसद सत्र में कैसे शामिल होंगे। वकील ने जवाब दिया कि दोनों मामले अलग हैं और संसद में शामिल होने के लिए धारा 15 के तहत राहत मांगी जा रही है। जेल में ही अमृतपाल ने जीता चुनाव वकील ईमान सिंह खारा के माध्यम से दाखिल याचिका में कहा गया है कि अप्रैल 2023 से प्रिवेंटिव डिटेंशन में रहने के बावजूद अमृतपाल सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब सीट से लगभग चार लाख वोटों के साथ जीत दर्ज की और अब भी करीब 19 लाख मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को निर्देश जारी करने की मांग की है कि उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाए या कम से कम संसद सत्र के दौरान उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। तीसरी बार डिटेंशन का हवाला याचिका में बताया गया है कि 17 अप्रैल 2024 को उनके खिलाफ तीसरा डिटेंशन ऑर्डर जारी किया गया था। जब वह डिब्रूगढ़ की केंद्रीय जेल में बंद थे। इसके बाद सलाहकार बोर्ड ने उनके निरंतर बंद रखने के लिए पर्याप्त आधार पाए और 24 जून को डिटेंशन को तीसरी बार के लिए बढ़ा दिया गया। अमृतपाल सिंह ने सैशन में भाग लेने के मकसद से पैरोल के लिए 13 नवंबर को एप्लिकेशन भेजी गई थीं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *