फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम हाउस की अब सीसीटीवी से निगरानी:फतेहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हो रही मॉनिटरिंग

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कदम कुछ दिन पहले पुरानी मॉर्च्युरी में शव के पास कुत्तों के पहुंचने की घटना के बाद उठाया गया है। इन कैमरों के माध्यम से पोस्टमॉर्टम हाउस की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। यह घटना नवंबर प्रथम सप्ताह की है। जब पोस्टमॉर्टम हाउस की मॉर्च्युरी में रखे एक शव के पास कुत्ते पहुंच गए थे। परिजनों ने शव के पास कुत्तों को देखकर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामला जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनींद्र कुमार के संज्ञान में आया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सीएमओ ने इस संबंध में कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम परिसर की साफ-सफाई करवाई गई और वहां बेंचें भी लगवाई गईं हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पर कुल पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम फतेहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किया गया है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने इन कैमरों को अपने मोबाइल से भी जोड़ रखा है। सीएमओ ने बताया कि वे समय-समय पर कैमरों के माध्यम से पोस्टमॉर्टम हाउस की निगरानी करते रहते हैं। यदि डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते या कोई अन्य समस्या आती है, तो वे तत्काल कॉल कर जानकारी लेते हैं और शव का पोस्टमॉर्टम सुनिश्चित कराते हैं। उनका कहना है कि कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
फतेहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने एएनएम सेंटर पर भी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम सेंटर पर कुल 16 कैमरे लगे हैं। इन 16 कैमरों के अलावा पोस्टमॉर्टम हाउस पर लगे पांच कैमरे भी 24 घंटे चालू रहते हैं। कुल 21 कैमरे लगवाए गए हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *