बेटे की चीत्कार सुनकर आंख-मुंह ढककर रोई मां…VIDEO:बोली- बच्चा दर्द में है, मां तो रोएगी ही; लखनऊ में चढ़ी थी सरकारी गाड़ी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ड्रेसिंग रूम में 4 साल का बच्चा दर्द से छटपटा रहा है। अम्मी-अम्मी की चीत्कार से पूरा ड्रेसिंग रूम गूंज रहा है। कोने में खड़ी उसकी मां का मानो कलेजा फटा जा रहा है। दर्द से कराहते बेटे को देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। दुपट्‌टे से अपनी आंखों और मुंह को ढक करके रो रही है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उसे संभालते हुए इलाज कर रहे हैं। रूह कंपा देने वाला यह सीन IIM रोड स्थित करियर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम का है। ठाकुरगंज में सड़क साफ करने वाली गाड़ी (रोड स्वीपर) की चपेट में आए 4 साल के हसनैन का यहां उपचार चल रहा है। 19 नवंबर को उसके एक पैर का ऑपरेशन और दूसरे की ड्रेसिंग हुई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर करियर अस्पताल पहुंचा, तो यह पीड़ादायक सीन देखा। पीड़ित मां ने रोते हुए भास्कर रिपोर्टर से कहा- बच्चे को तड़पते हुए देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हूं। आंख बंद कर लेती हूं, लेकिन कानों में उसकी चीख गूंज रही है। बस मेरा बच्चा पहले जैसा हो जाए और मुझे कुछ नहीं चाहिए। पहले जानिए घटनाक्रम… 4 साल के बच्चे पर चढ़ गई थी गाड़ी ठाकुरगंज में रहने वाले मोहम्मद राजू सब्जी का ठेला लगाते हैं। उनका 4 साल का बेटा हसनैन है। हसनैन 17 नवंबर को अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। उसी समय सड़क की सफाई करने वाली गाड़ी अनलोड होकर लौट रही थी। गाड़ी हसनैन के पैर पर चढ़ गई। उसका करियर अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। अब पढ़िए बच्चे की मां-रिश्तेदारों ने जो कहा… ‘बच्चा दर्द में है, मां तो रोएगी ही’ हसनैन की मां नाजिनी ने कहा- हसनैन अपने अब्बू के पास खाना लेकर जा रहा था। सड़क क्रॉस करते समय नगर निगम की गाड़ी आ गई। गाड़ी ने बेटे को कुचल दिया। उसका उपचार चल रहा है। अपने घायल बच्चे को नहीं देख पा रही हूं। बच्चा दर्द में है, तो मां तो रोएगी ही। डॉक्टर ने कहा है कि पैर सही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे को दर्द हो तो डॉक्टरों को आकर देखना चाहिए। बेटे का सही ढंग से उपचार किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ‘पहले पैसा जमा करा रहे फिर उपचार’ हसनैन के रिश्तेदार अरमान ने कहा कि हम लोग बसंत कुंज के रहने वाले हैं। नगर निगम की गाड़ी सड़क पर चलती है। सड़क साफ करने वाली गाड़ी बच्चे के ऊपर चढ़ गई। डॉक्टर लापरवाही बरत रहे हैं। पहले पैसा जमा करने के बाद ही किसी तरीके का उपचार किया जा रहा है। इससे समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्यदायी संस्था लखनऊ स्वच्छता मिशन (LSA) ने उपचार कराने का आश्वासन दिया था। पूरा पैसा इलाज के लिए वही लोग दे रहे। बच्चे का अच्छे से इलाज डॉक्टरों को करना चाहिए, ताकि वह ठीक हो जाए। मामा अतीक का कहना है कि बच्चा फिलहाल रिकवर कर रहा है। उसकी हालत ठीक हो रही। LSA ने उपचार के लिए 40 हजार रुपए जमा कर दिया है। बाहर से दवाई आदि लाने के लिए 25 हजार रुपए नकद दिए हैं। उससे इलाज का खर्च चल रहा है। ——————- संबंधित खबर भी पढ़िए… सरकारी गाड़ी ने बच्चे को रौंदा, काटना पड़ेगा पैर:लखनऊ में सड़क पर फैले मांस के टुकड़े, बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी थी लखनऊ में सड़क साफ करने वाली गाड़ी (रोड स्वीपर) ने 4 साल के बच्चे का एक पैर कुचल दिया। हादसे के समय बच्चा अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। सड़क पार करते समय ड्राइवर ने बच्चे के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे मांस के टुकड़े सड़क पर फैल गए। पूरी खबर पढ़ें

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *