चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की किशोरी की हत्या:सिर पर किए कई वार, मौके पर तोड़ा दम, नशे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव मुरैथा में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पारिवारिक विवाद की खुन्नस में चचेरे भाई ने 17 वर्षीय किशोरी पल्लवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। अचानक हुई वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। गांव निवासी प्रेमचंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके घर के पास ही बड़े भाई वीरेंद्र का मकान है। वीरेंद्र का 25 वर्षीय बेटा रीलू गुरुवार शाम करीब 7 बजे अचानक प्रेमचंद्र के घर पहुंचा। उस समय पल्लवी अकेली थी। मौका देखते ही रीलू ने कुल्हाड़ी उठाई और पल्लवी पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मां पहुंचीं तो बिखरा था खून घटना की सूचना मिलते ही पल्लवी की मां सीमा दौड़कर घर पहुंचीं। बेटी को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। सीमा ने बताया कि वह घर के बाहर गई हुई थीं, जबकि उनके पति लग्न समारोह में गए थे। महिला का आरोप है कि रीलू आए दिन शराब पीकर उनके पति से झगड़ा करता था और परिवार से खुन्नस मानता था। 15 दिन पहले हुए विवाद की शिकायत थाने में भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर एएसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय और प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, हथियार के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। खेत में मिले आरोपी के कपड़े और मोबाइल पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस ने इन्हें पहले भी पाबंद किया था। घटना के बाद आरोपी रीलू फरार हो गया। घटनास्थल के पास खेत से उसके कपड़े और मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। पल्लवी दो बहनों में बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार सदमे में है और गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *