रायबरेली जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ऊंचाहार तहसील ने अपना लक्ष्य 97% पूरा कर लिया है। तहसील ने फॉर्म वितरण का 97% और डिजिटलीकरण का 8% कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसके तहत लगभग 18,000 फॉर्म वापस आ चुके हैं। उप जिलाधिकारी ऊंचाहार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऊंचाहार विधानसभा में कुल 3,47,000 मतदाता हैं। इन मतदाताओं के सत्यापन और फॉर्म वितरण का 97% तथा डिजिटलीकरण का 7 से 8% कार्य पूरा हो चुका है। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जगतपुर, ऊंचाहार, दिन शाह गौरा और रोहनिया सहित चार ब्लॉक शामिल हैं। इनमें जगतपुर ब्लॉक के बूथ संख्या 121 की मनोरमा शुक्ला और लेखपाल जितेंद्र गुप्ता ने SIR कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बूथ पर कुल 608 मतदाता हैं, जिनमें से 428 मतदाताओं का वितरण और सत्यापन कार्य उनके द्वारा पूरा किया गया है। दूसरे स्थान पर ऊंचाहार ब्लॉक के बीएलओ बालेश्वर त्रिवेदी रहे, जिन्होंने बूथ संख्या 371 में कुल 834 मतदाताओं में से 386 मतदाताओं के घर जाकर वितरण और सत्यापन का कार्य पूर्ण किया है। ऊंचाहार प्रशासन SIR अभियान को लेकर लगातार सक्रिय है। इस पूरे कार्य को 4 दिसंबर तक पूर्ण रूप से डिजिटाइज कर समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
रायबरेली में ऊंचाहार तहसील SIR कार्य में नंबर वन:मतदाता सूची पुनरीक्षण का 97% वितरण, 8% डिजिटलीकरण पूर्ण
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
