शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर पद रिक्त होने से शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से 2026 में होने वाली PCS भर्ती में BSA यानी बेसिक शिक्षा अधिकारी के 40 पद होंगे। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को अधियाचयन भेज दिया गया है। दरअसल, BSA, ADIOS और समकक्ष पदों पर सीर्धी भर्ती से 84 रिक्ति का प्रावधान है। अभी इसमें 44 पद भरे हुए हैं जबकि 40 रिक्त पद अगले विज्ञापन में भेजे जाएंगे। इसी तरह से राजकीय इंटर कॉलेज में सीधी भर्ती के 468 पदों में से 294 भरे हैं और 174 अगली भर्ती में शामिल किया जाएगा। इसी तरह से शिक्षा निदेशक के चार में से तीन पद खाली हैं। इन पदों को अपर शिक्षा निदेशक की पदोन्नति से भरा जाता है। अपर शिक्षा निदेशक के 12 में से तीन पद और संयुक्त शिक्षा निदेशक के 22 में से 2 पद ही रिक्त हैं।
PCS की अगली भर्ती में BSA के 40 पद तय:बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजा गया है शासन को अधियाचन
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
