मथुरा में एसएसपी श्लोक कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। नियमित गश्त करे और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाए। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसएसपी ने थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की बात को प्राथमिकता से सुना जाए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। जनता से संवाद बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए भी कहा गया। देर रात हुई इस बैठक में एसएसपी का सख्त रुख स्पष्ट दिखा। उन्होंने दोहराया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस को अपनी कार्यशैली में सक्रियता लाने का निर्देश दिया गया, ताकि मथुरा में शांति और कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
मथुरा में एसएसपी ने की समीक्षा बैठक:नियमित गश्त करने और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
