अयोध्या–प्रयागराज रेलखंड पर नैपुरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नैपुरा गांव निवासी बालक राम (50) के रूप में हुई है। घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बालक राम किसी कार्य से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरा कलंदर पुलिस और जीआरपी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर संजीव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। घटना गुरुवार शाम की है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने अभी बताया कि कुछ समय पहले मृतक बालक राम के बेटे की मौत हो गई थी बेटे की मौत की बाद से बालक राम डिप्रेशन में चल रहा है ऐसा ग्रामीणों द्वारा बताया गया है।
अयोध्या में ट्रेन से कटने से व्यक्ति की मौत:रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, टक्कर लगने से गई जान
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
