भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सर्वेक्षण कराया जा रहा है। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस घर-घर सर्वेक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को 40 वर्ष तक की बहुओं की जानकारी जुटाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घर की महिलाओं के बारे में जानकारी देने में हिचकिचा रहे हैं। कई ग्रामीण मोबाइल उपलब्ध न होने या बहू के मायके वालों द्वारा जानकारी न दिए जाने जैसे अजीबोगरीब बहाने बता रहे हैं, जिससे डेटा संग्रह में बाधा आ रही है। एक बीएलओ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए उन्हें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक घर-घर जाकर सर्वे करना पड़ रहा है। कुछ लोग आसानी से जानकारी दे देते हैं, जबकि अन्य मना कर देते हैं या अजीबोगरीब कारण बताते हैं, जिससे तय समय में कार्य पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इस सर्वेक्षण की निगरानी बीडीओ से लेकर डीएम स्तर तक के अधिकारी कर रहे हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और मतदाताओं की पात्रता सत्यापित करना है। इसमें किसी व्यक्ति के निधन पर नाम हटाना, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ना और अन्य जगह प्रवास कर गए मतदाताओं की जानकारी जुटाना शामिल है। विशेष रूप से, क्षेत्र से विवाह कर गई बेटियों और विवाह कर आई बहुओं की जानकारी को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सत्यापित किया जा रहा है, जो वर्तमान चुनौतियों का एक प्रमुख कारण है। एसआईआर को लेकर मतदाताओं का कहना है कि ग्रामीण के एक गांव में मतदाताओं से इस बारे में जब पूछा गया, तो कई लोगों को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। बीएलओ द्वारा घर के सदस्यों की जानकारी मांगी जा रही है, तो उन्हें पता चल रहा है कि एसआईआर कार्य चल रहा है। एक मतदाता ने बताया कि “मेरी पत्नी के माता-पिता की वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी मांग रहे हैं। लेकिन न ही उनके पास कोई मोबाइल फोन है, जिससे संपर्क किया जा सके और न ही अब वह उस पते पर रहते हैं।डीएम बोले सारे काम जिम्मेदारी से हो रहे: डीएम आलोक कुमार ने कहा कि बीएलओ को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमारे द्वारा ट्रेनिंग के दौरान हर स्थित के अनुसार कैसे कार्य करना है इसकी विस्तृत ट्रेनिंग दी गई है ” बहरहाल क्षेत्रों में एसआईआर कार्य में जुटे बीएलओ अपना काम जिम्मेदारी से कर रहे है “
SIR में बहुओं का डेटा लेने में बीएलओ को परेशानी:ग्रामीण दे रहे अजीबोगरीब बहाने, 4 दिसम्बर तक चलेगा सर्वेक्षण
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
