मैनपुरी में ईशन नदी के 50 मीटर तक हटेगा अतिक्रमण:डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निरीक्षण कर हटाने के निर्देश दिए

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी में ईशन नदी के किनारे से 50 मीटर तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को यह कार्रवाई शुरू की गई। जिलाधिकारी ने सिटी सीओ संतोष कुमार सिंह को नदी किनारे रह रहे लोगों की जानकारी जुटाने का जिम्मा सौंपा था। सीओ को इन लोगों के दस्तावेजों की जांच करने और उन्हें उनके मूल जनपदों में वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईशन नदी के किनारे कोई भी व्यक्ति निवास नहीं कर सकेगा। बताया गया है कि ये लोग बाहरी जनपदों से आकर कूड़ा बीनने का काम करते हैं। दरअसल, ईशन नदी की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त और सुरक्षित करने का अभियान शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग, नगर पालिका और जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों ने मिलकर इस अभियान को गति दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *