न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम घोषित:कैमर रोच की वापसी, ओजाय शील्ड्स को पहली बार मौका

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

वेस्टइंडीज ने दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज कैमर रोच की वापसी हुई है। रोच आखिरी बार इस साल जनवरी में पाकिस्तान के मल्तान टेस्ट में खेले थे। उनकी मौजूदगी टीम के अपेक्षाकृत अनुभवहीन पेस अटैक को मजबूती देगी। शमार जोसेफ और अल्जारी जोसेफ अभी भी बाहर
टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज शमार जोसेफ और अल्जारी जोसेफ चोटों के कारण इस दौरे से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में 85 टेस्ट खेल चुके रोच टीम के सबसे अनुभवी पेसर होंगे। ओजाय शील्ड्स को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है
29 साल के तेज गेंदबाज ओजाय शील्ड्स को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। शील्ड्स ने हाल ही में एंटीगा में आयोजित दो सप्ताह के हाई-परफॉर्मेंस कैंप में हिस्सा लिया था, जिसमें रोच समेत कई खिलाड़ी शामिल थे। कावेम हॉग की भी वापसी
ऑलराउंडर कावेम हॉग की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने भी आखिरी टेस्ट मल्तान में ही खेला था। वहीं लेफ्ट-आर्म स्पिनर खारी पियरे को टीम से बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड दौरा कठिन
क्रिकेट वेस्टइंडीज के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइल्स बेसकॉम्ब ने कहा कि न्यूजीलैंड हमेशा मेहमान टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। एंटीगा में हाई-परफॉर्मेंस कैंप का मकसद न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी वाली पिचों जैसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों को तैयार करना था। टीम दो दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगी
टीम के खिलाड़ी 20 नवंबर को न्यूजीलैंड पहुंचकर वहां एक दो दिवसीय वॉर्म-अप मैच में न्यूज़ीलैंड XI के खिलाफ उतरेंगे। टीम का बड़ा हिस्सा पहले से ही न्यूजीलैंड में चल रही वनडे सीरीज के लिए मौजूद है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में स्थिति
सीरीज मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है। वेस्टइंडीज अब तक इस चक्र में खेले गए सभी पांच टेस्ट हारकर सबसे नीचे है। वहीं न्यूजीलैंड ने अभी तक कोई मैच नहीं खेला है और यह सीरीज उनके अभियान की शुरुआत होगी। _________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कल से गुवाहाटी में:टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा, नीतीश रेड्डी को मिल सकता है मौका भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:00 बजे शुरू होगा, टॉस 8:30 बजे होगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल का इस मैच में खेलना मुश्किल है। ऐसे में नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है। पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *