आजमगढ़ में गौ तस्कर के साथ गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार:25000 के इनामी की तलाश में जुटी थी पुलिस, दर्ज है 16 गंभीर आपराधिक मुकदमे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ में अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के जीयनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त फकरे आलम उर्फ फकरू को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में फकरे आलम को दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा 1500 रुपये नकद बरामद किया गया। जबकि उसका साथी अमजद उर्फ भुचच्ला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर शुरू की गई थी चेकिंग आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थानाध्यक्ष टीम के साथ केशवपुर जंगल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिल्वर रंग की बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे और घबराहट में मोटरसाइकिल सहित गिर पड़े। गिरते ही फकरे आलम ने अपने साथी को पुलिस पर फायर करने के लिए ललकारा और खुद पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में गौतस्कर फकरे आलम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। फकरे आलम उर्फ फकरू निवासी कुरैशनगर, थाना जीयनपुर पर गैंगस्टर एक्ट, गोवध निषेध, NDPS, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी सहित आजमगढ़ व जौनपुर जनपद में 16 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह जीयनपुर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार रुपये का वांछित इनामिया था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से नाजायज तमंचा, दो जिंदा व खोखा कारतूस, सिल्वर रंग की बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और 1500 रुपये नकद बरामद किया हैं। फरार अभियुक्त अमजद उर्फ भुचच्ला, निवासी खालिसपुर की तलाश की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *