SSP से मिले एक्सपोर्टर्स-कार कंपनियों के प्रतिनिधि, आभार जताया:बोले-कुख्यात बदमाशों के ढेर होने से सुकून की सांस ले रहे व्यापारी;पीतलनगरी पर मंडराया खतरा टला

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद में 2 कुख्यात बदमाशों के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद से SSP सतपाल अंतिल को सम्मानित किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न संगठन खास तौर पर व्यापारी वर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से खुश है और पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा है। मुरादाबाद में सभी प्रमुख कार कंपनियों के डीलर्स ने वासु अर्जुन हुंडई के एमडी विनय मोहन टंडन के नेतृत्व में SSP सतपाल अंतिल से मुलाकात की। कार डीलर्स ने कहा कि पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से व्यापारियों के मन में सुरक्षा की भावना और भी प्रबल हुई है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कार डीलर्स और निर्यातकों ने 2 कुख्यात बदमाशों आसिफ उर्फ टिड्‌डा और इलियास दीनू के एनकाउंटर पर SSP के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
विनय मोहन टंडन ने एसएसपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारी वर्ग खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रतिनिधि मंडल में मारूति कार के डीलर अमित कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे। बता दें कि 10 नवंबर को हुई एक मुठभेड़ में SSP सतपाल अंतिल ने वेस्ट यूपी के 2 कुख्यात बदमाशों आसिफ उर्फ टिड्‌डा और दीनू उर्फ इलियास को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के वक्त आसिफ टिड्‌डा गैंग मुरादाबाद के 2 पीतल कारोबारियों को अगवा करने के लिए मुरादाबाद आया था। लेकिन ऐन वक्त पर इंटेलिजेंस एजेंसियों से इसकी सूचना मिलते ही मुरादाबाद पुलिस और एसटीएफ की मेरठ युनिट ने बदमाशों को घेर लिया था।
इस पूरे ऑपरेशन को मुरादाबाद के SSP सतपाल अंतिल ने खुद लीड किया था। ऑपरेशन के दौरान उनके जैकेट में एक गोली आकर धंसी थी। जिसमें वो बाल-बाल बचे थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *