बहराइच में गुरुवार शाम रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। मासूम खेत में खेल रहा था। घटना जरवलरोड थाना क्षेत्र के रुदाईन ग्राम का है। दरअसल गुरुवार को मजरा बढइन पुरवा के मनोज का बेटा राहुल घर के सामने खेत में खेल रहा था। उसी समय खेत की जुताई का काम चल रहा था। खेलते-खेलते मासूम अचानक ट्रैक्टर के रोटावेटर के बहुत करीब पहुंच गया। देखते ही देखते मशीन में फंस गया। ट्रैक्टर रोकने से पहले ही बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम की मौत:बहराइच में घर के बाहर खेलते समय खेत में पहुंचा
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
