पेंशनर्स 29 नवंबर को निकालेंगे कैंडल मार्च:टर्म्स रिफरेंस का कर रहे विरोध, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन DM को सौपेंगे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जौनपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा ने पेंशन के टर्म्स रिफरेंस के विरोध में 29 नवंबर को कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। यह मार्च प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें सदस्यों ने केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के प्रकाशित राजपत्र में पेंशनर्स के लिए स्पष्ट नियम और शर्तें न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 29 नवंबर को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरनास्थल पर एक विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत कैंडल मार्च निकाला जाएगा और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस विरोध प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो पेंशनर्स 15 दिसंबर को ऑल इंडिया पेंशनर्स फेडरेशन के समर्थन में एक और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे कठोर संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सीबी सिंह ने की जबकि जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने इसका संचालन किया। इस अवसर पर ओंकार मिश्र, केके तिवारी, कंचन सिंह, अजय कुमार, मंजू रानी राय, कांति सिंह, आशा देवी सिंह, इंजीनियर मदन मोहन, रमेश कुमार, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, गोरखनाथ माली, रामसूरत यादव, जियाराम यादव, राम प्रवेश सिंह, शंभूनाथ यादव, अशोक मौर्य और इंजीनियर पीके सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *