कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुर गांव में SIR प्रक्रिया के दौरान बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने में गंभीर त्रुटि सामने आई है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफ़ीज़ गांधी ने मौके पर पहुंचकर इस लापरवाही की ओर ध्यान आकर्षित किया और इसकी वीडियो जारी कर प्रशासन पर सवाल उठाए है। अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि बीएलओ को दी गई ट्रेनिंग या तो अधूरी है या उन्हें ठीक से समझाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि हर बीएलओ को यह जानकारी होनी चाहिए कि यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में मौजूद है, तो उसके फॉर्म में बाएँ तरफ वाला कॉलम भरा जाता है। लेकिन फार्म की जांच में स्थिति बिल्कुल उलट मिली। उन्होने नत्थू नामक मतदाता का फॉर्म और मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई गई वोटर लिस्ट का उदाहरण देते हुए बताया नत्थू का नाम क्रम संख्या 296 पर स्पष्ट रूप से दर्ज है, पिता का नाम रहीम उल्ली के साथ। बावजूद इसके बीएलओ ने वह कॉलम भर दिया जो सिर्फ उस स्थिति में भरा जाता है जब मतदाता का नाम 2003 की लिस्ट में न हो और माता–पिता या दादा–दादी का विवरण देना हो। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि बीएलओ द्वारा ही इस तरह की गलतियाँ की जाएगी, तो मतदाता गहन सत्यापन प्रक्रिया अव्यवस्थित हो जाएगी और आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन से बीएलओ को सही ट्रेनिंग, कडी निगरानी और फॉर्म भरने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।
पटियाली मे सपा प्रवक्ता ने उठाए बीएलओ ट्रेनिंग पर सवाल:BLO के भरे SIR फॉर्म की पोल खोली, प्रशासन से निगरानी की मांग
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
