उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कांधला सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर का अपनी मंगेतर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो सरकारी अस्पताल के आवास का बताया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जांच के आदेश दिए हैं, जबकि अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर आवास खाली करने का निर्देश दिया है। वायरल वीडियो में कांधला सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर अफकार सिद्दीकी अपनी मंगेतर के साथ डांस करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी सगाई की खुशी में बनाया गया था। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कांधला अस्पताल के अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर अफ़कार सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सरकारी आवास खाली करने का आदेश भी दिया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर इस मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
सरकारी डॉक्टर ने मंगेतर संग किया डांस, VIDEO:शामली के सरकारी आवास में लगाए ठुमके, CMO ने नोटिस जारी किया
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
